अरुणाचल प्रदेश के बोरदुमसा स्थित ऐतिहासिक रजानगर सेटलमेंट गांव में इन दिनों उल्लास और उत्साह के साथ स्वर्णिम जयंती उत्सव मनाया जा रहा है। वर्ष 1976 से लेकर 2026 तक की अपनी 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर चुके रजानगर में इस ऐतिहासिक अवसर पर दो दिवसीय रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
इस दो दिवसीय उत्सव के दौरान स्थानीय नकटे जनजाति की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और लोकनृत्य ने पूरे परिवेश को बेहद जीवंत और आकर्षक बना दिया है। अरुणाचल प्रदेश के पहले उप-राज्यपाल के. ए. ए. राजा के नाम पर नामांकित इस गांव के इस विशेष समारोह में पारंपरिक पेय ‘जुमिंग’ लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
समारोह के अंतिम दिन यानी 10 नवंबर की शाम आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या इस आयोजन में चार चांद लगाएगी। इस संध्या में लोकप्रिय गायिका अरुणिता कांजीलाल और नृत्यांगना फ्लोरिना गोगोई के शानदार गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियां इस कार्यक्रम को और भी अधिक यादगार और भव्य बना देंगी। (मार्घेरिटा से इनपुट के साथ)



