Saturday, November 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डिगबोई बंधुसंघ की काली पूजा को मिल रहा जनता का भारी समर्थन, अद्भुत सजावट बनी आकर्षण

डिगबोई बंधुसंघ की काली पूजा ने इस वर्ष स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं का भारी समर्थन और आदर प्राप्त किया है। अपनी आकर्षक, मनमोहक और अनुशासित व्यवस्था के कारण यह पूजा शहरभर में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और हर आने वाले भक्त को मुग्ध कर रही है।

इस बार पूजा समिति ने प्रकृति को विशेष प्राथमिकता देते हुए भव्य पंडाल का निर्माण किया है, जिससे पर्यावरण के प्रति संदेश भी दिया जा रहा है। पंडाल के मुख्य आकर्षण के रूप में एक विशालकाय तितली की प्रतिकृति को विशेष रूप से जोड़ा गया है, जो देखने वालों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

पंडाल के चारों ओर पेड़-पौधों और प्राकृतिक लताओं की अद्भुत सजावट की गई है। इस आकर्षक और अनूठे स्वरूप को देखने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं और आम जनता का तांता लगा हुआ है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है।

श्रद्धालुओं से मिल रहे इस अभूतपूर्व और सकारात्मक प्रतिसाद से आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बेहद उत्साहित और आनंदित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles