Saturday, November 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

होजाई में ‘खेल महारण 3.0’ का हुआ शानदार आगाज, पंचायत स्तर की खेल प्रतियोगिताएं शुरू

असम सरकार के तत्वावधान में राज्यभर में आयोजित किए जा रहे ‘खेल महारण 3.0’ के अंतर्गत आज होजाई के राधानगर गांव पंचायत खेल मैदान में पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का औपचारिक रूप से भव्य उद्घाटन किया गया।

आज से शुरू हुई इस खेल प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए अनेक युवा खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।

इस प्रतियोगिता के तहत वॉलीबॉल, योगासन, फुटबॉल, तैराकी और बॉक्सिंग सहित कई लोकप्रिय खेल विधाओं में स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का पूरा अवसर मिलेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना और युवा पीढ़ी के बीच खेलों के प्रति रुचि जागृत करना ही ‘खेल महारण 3.0’ का मुख्य उद्देश्य है। स्थानीय खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि इस आयोजन के माध्यम से गांव-देहात से नई और उभरती खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय पटल पर सामने आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles