बीते 25 नवंबर को काकोपथार के काठबस्ती क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती को बिजली के खंभे से बांधकर प्रताड़ित किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय क्षेत्र में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित युवती ने कथित तौर पर एक दुकान से बड़ी रकम चोरी करने का प्रयास किया था। इसी घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया।
अब आज दुकान के मालिक ने इस पूरे मामले को लेकर अपना स्पष्टीकरण जारी किया है।


