Saturday, November 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डूमडूमा में जंगली हाथी के हमले में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, इलाके में तनाव

डूमडूमा के तारा चाय बागान अंतर्गत नाहरजान गांव में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय बालक साई गढ़ के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति चाय बागान में काम कर रहा था, तभी अचानक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार संजीव दास द्वारा वन क्षेत्र में फेंसिंग (बाड़ लगाने) के कार्य में लापरवाही बरतने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और तीव्र आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles