Wednesday, August 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए संजीवनी अस्पताल और शिक्षा वैली स्कूल, बांटे राहत सामग्री और मुफ्त दवाएं

ऊपरी असम में बाढ़ की भीषण त्रासदी झेल रहे लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से डिब्रूगढ़ स्थित ‘संजीवनी डायग्नोस्टिक नर्सिंग अस्पताल’ और ‘शिक्षा वैली स्कूल’ ने मानवीय संवेदना की एक मिसाल पेश की है। दोनों संस्थानों ने संयुक्त रूप से आगे आते हुए बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग के बर्तन, कपड़े, मच्छरदानियां, नि:शुल्क चिकित्सा सेवा और आवश्यक दवाएं वितरित की हैं।

संजीवनी नर्सिंग अस्पताल के प्रबंध निदेशक पुलिन गोगोई के देखरेख में यह राहत अभियान चलाया गया। इस अभियान में डॉ. राणा बरुआ, डॉ. शिखा शर्मा, धर्मानंद नाथ, डॉ. नीलम बाइलुंग, डॉ. बंदिता नाथ, डॉ. ननिता गोगोई, हेमंत गोगोई, जोनमोणि गोगोई सहित कई डॉक्टरों, नर्सों, शिक्षकों और कर्मचारियों की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

संस्था की ओर से पथालिगढ़, संटक तपोवन, टेंगापुखुरी के कलीयाबारी और बगोरीगुड़ी क्षेत्रों में जाकर लगभग 500 से अधिक प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई गई। इस दौरान डॉक्टरों की विशेष टीम ने बाढ़ प्रभावित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles