Wednesday, August 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

काकपथार में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ियों के लट्ठों से लदी ट्रक जब्त

असम के तिनसुकिया जिले के काकपथार में वन विभाग ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ियों के लट्ठों (कूंड़ा) से लदी एक ट्रक को जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, डूमडूमा फॉरेस्ट डिवीजन के सहायक वन संरक्षक (ACF) के नेतृत्व में वन विभाग की गश्ती टीम ने रात के समय यह कार्रवाई की। इस दौरान पंजीकरण संख्या AS 23 DC 4863 वाले ट्रक को अवैध लकड़ी के लट्ठों के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, असम-अरुणाचल सीमा पर स्थित डिराक गेट से काकपथार होते हुए और रेंज ऑफिस के सामने से ही रात के अंधेरे में अवैध लकड़ियों की तस्करी की जा रही थी। इस सूचना के बाद सतर्क हुई वन विभाग की टीम ने काकपथार प्रादेशिक वन अधिकारी (रेंज ऑफिस) कार्यालय के ठीक सामने नाकेबंदी कर वाहन को जब्त कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles