Sunday, November 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जनजातीय गौरव दिवस: डूमडूमा में वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि और स्वच्छता अभियान आयोजित

डूमडूमा के बिशाकुपी चाय बागान कारखाना परिसर में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष एक भव्य श्रद्धांजलि सभा और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गाभरुभेटी रंगाजान मंडल और डूमडूमा विधानसभा क्षेत्र इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रधान बरुआ और डूमडूमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रूपेश गोवाला विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।

कार्यक्रम के दौरान वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा के आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए एक नए उद्यान के निर्माण की घोषणा की गई। इस सौंदर्यीकरण योजना के लिए सांसद प्रधान बरुआ ने सांसद निधि से कोष आवंटित करने की घोषणा की। इसके साथ ही, विधायक रूपेश गोवाला ने भी अपनी ओर से फंड सहयोग करने की बात कही, ताकि वहां एक सुंदर उद्यान का निर्माण किया जा सके।

आयोजकों ने बताया कि जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध परंपरा, संस्कृति और देश के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय वीर-वीरांगनाओं के अतुलनीय योगदान को स्मरण करने के उद्देश्य से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles