Saturday, May 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मंत्री रूपेश गोवाला ने बरहापजान में ‘उदित टीवीएस’ शोरूम का किया भव्य उद्घाटन

Array

असम सरकार के मंत्री रूपेश गोवाला ने आज डूमडूमा के निकटवर्ती क्षेत्र बरहापजान (मिलन नगर) में ‘उदित टीवीएस’ (Udit TVS) नामक एक नए टू-व्हीलर डीलरशिप का विधिवत उद्घाटन किया। इस नए शोरूम के खुलने से अब स्थानीय ग्राहकों को टीवीएस कंपनी की बाइक और स्कूटर खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

यह बाइक डीलरशिप बरहापजान के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रमोद जायसवाल के पुत्र उदित जायसवाल द्वारा स्थापित की गई है। उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री रूपेश गोवाला के साथ डिगबोई के विधायक सुरेन फुकन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया और युवा उद्यमी उदित जायसवाल को इस नई पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।

अब से बरहापजान और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए टीवीएस के सभी नवीनतम मॉडल स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगे। शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर इलाके के कई गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में संभावित ग्राहक और स्थानीय निवासी मौजूद थे। संचालकों ने बताया कि शोरूम में बिक्री के साथ-साथ सर्विसिंग की आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles