Saturday, November 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चाय श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तिनसुकिया में एटकू का उग्र प्रदर्शन

असम चाय जनजाति छात्र संघ (एटकू) के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर आज तिनसुकिया जिला आयुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। चाय श्रमिकों को भूमि पट्टा प्रदान करने, चाय समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने और उनकी दैनिक मजदूरी में वृद्धि करने की प्रमुख मांगों को लेकर यह तीन घंटे का धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

एटकू की तिनसुकिया जिला समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न हिस्सों से आए चाय बागान समुदाय के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन स्थल से ही छात्र संगठन ने राज्य के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला आयुक्त के माध्यम से प्रेषित किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चाय समुदाय के कल्याण की जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री रामेश्वर तेली की कार्यशैली पर भी तीखा असंतोष व्यक्त किया। एटकू की तिनसुकिया जिला समिति के अध्यक्ष जगत नायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते चाय समुदाय के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन मंत्री के खिलाफ और कड़ा रुख अपनाने को बाध्य होगा।

प्रदर्शन के अंत में स्थानीय एटकू नेताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की पुरजोर मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles