Thursday, May 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डूमडूमा में सजाय ‘मिस्टर एंड मिस रेडिएंस 2026’ का मंच: 82 प्रतियोगियों ने बिखेरा जलवा

असम के तिनसुकिया जिले के डूमडूमा में ‘मिस्टर एंड मिस रेडिएंस 2026’ (Mr. & Miss Radiance 2026) सौंदर्य और मेकअप प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस अनूठी प्रतियोगिता में लगभग 100 से अधिक बच्चों, किशोर-किशोरियों और युवाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से कुल 82 प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डूमडूमा के मारवाड़ी पंचायती भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में असम के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश के प्रतियोगियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह सराहनीय आयोजन डूमडूमा के एक स्थानीय दंपत्ति रिया क्षेत्री और रुद्र क्षेत्री के प्रयासों का परिणाम है। इस दंपत्ति ने यह पहल इसलिए की ताकि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के बच्चे व युवा सौंदर्य और फैशन के क्षेत्र में पीछे न छूट जाएं। रिया और रुद्र क्षेत्री के इस सकारात्मक कदम की डूमडूमा के प्रबुद्ध समाज और जागरूक नागरिकों ने जमकर सराहना की है। इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह रही कि इसमें असम में निवास करने वाली हर जाति और जनजाति के पारंपरिक परिधानों को विशेष महत्व और प्राथमिकता दी गई।

असम दृष्टि ब्यूरो की रिपोर्ट: वर्तमान आधुनिक युग में सौंदर्य कला और फैशन जगत भी करियर व आजीविका के लिए एक बेहतरीन और उल्लेखनीय विकल्प बनकर उभरा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को इसी व्यावसायिक संभावना से रू-ब-रू कराने का प्रयास किया गया।

इस भव्य सौंदर्य और मेकअप प्रतियोगिता में मूल्यांकन के लिए गुवाहाटी से फैशन और सौंदर्य जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित निर्णायक (जज) डूमडूमा पहुंचे थे। वहीं, इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट पल्लवी सैकिया रॉय और बरनाली चेतिया देव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles