Saturday, November 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

काकपथार में पहली बार आयोजित हुई असम स्तरीय भाओना प्रतियोगिता, गूंजे नाम-कीर्तन

तिनसुकिया जिले के काकपथार में पहली बार राज्य स्तरीय पारंपरिक भाओना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। काकपथार सार्वजनिक खेल मैदान में अखिल तिनसुकिया जिला छात्र संघ (आसु) के तत्वावधान, काकपथार आंचलिक छात्र संघ की मेजबानी तथा स्थानीय निवासियों के सहयोग से जिला छात्र संघ की द्वितीय वार्षिक असम स्तरीय भाओना प्रतियोगिता का बुधवार से औपचारिक शुभारंभ हो गया है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता आज से आगामी 16 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के पहले दिन सुबह से ही विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन, मणिकूट स्थापना, श्रीमद्भागवत प्रतिष्ठा, नाम-कीर्तन, 70 ध्वजों का ध्वजारोहण, शहीद तर्पण, स्मृति तर्पण, दीप प्रज्वलन, श्रद्धांजलि अर्पण तथा भव्य मंच-मंडप का उद्घाटन शामिल रहा।

इस आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव के अवसर पर क्षेत्र सहित पूरे जिले से कई गणमान्य व्यक्ति, भक्त-वैष्णव, सत्रिया परंपरा के अनुयायी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। पूरे काकपथार क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह और भक्तिमय माहौल देखा जा रहा है।

भाओना प्रतियोगिता के साथ-साथ आयोजन के सभी दिनों में असम की महान सत्रिया संस्कृति से जुड़े बरगीत, सत्रिया नृत्य और खोल वादन की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से सभी दिनों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन की शोभा बढ़ाने और पूर्ण सहयोग देने की हार्दिक अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles