Saturday, November 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

होजाई में चोरी की घटनाएं बढ़ीं, थाने से 200 मीटर दूर दुकान को बनाया निशाना

असम के होजाई जिले में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। ताजा मामला रात के समय शिवबाड़ी इलाके में स्थित ‘विकी स्टोर’ का है, जहां अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

यह घटना होजाई पुलिस थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। चोर रात में दुकान में घुसे और नकदी समेत अन्य सामान समेटकर फरार हो गए।

चोरी की इस घटना को अंजाम देने से पहले चोर ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को ढक दिया था, ताकि उसकी पहचान न हो सके। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकान के मालिक ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles