Saturday, November 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

होजाई में खुला जी.सी.सी. नीट एंड जेईई एक्सीलेंस कोचिंग संस्थान, स्थानीय छात्रों को मिलेगी राहत

होजाई के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। होजाई में औपचारिक रूप से G.C.C. NEET & JEE Excellent 35 कोचिंग संस्थान की ग्रैंड ओपनिंग के साथ इसका भव्य शुभारंभ किया गया है।

इस नए और उन्नत शिक्षण संस्थान का फीता काटकर शुभ उद्घाटन क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक शीलादित्य देव जी ने किया। उद्घाटन समारोह के दौरान गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

अब तक होजाई के लड़के-लड़कियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुवाहाटी या राज्य के अन्य दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता था। लेकिन अब घर के पास ही डिजिटल क्लासरूम की सुविधाओं से लैस इस उन्नत संस्थान के खुलने से स्थानीय छात्र-छात्राएं काफी लाभान्वित होंगे।

विशेष रूप से शिक्षा क्षेत्र में हेम नारायण चौहान सर के लंबे और समृद्ध अनुभव के माध्यम से यहां के विद्यार्थियों को बेहतरीन और सही मार्गदर्शन मिलने की पूरी उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में शैक्षणिक विकास को नया गति मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles