Saturday, November 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

छह साल से लापता युवक डिगबोई में मिला, पिता को सौंपा गया

पश्चिम बंगाल से लगभग छह वर्षों से लापता चल रहे एक युवक को असम के डिगबोई में सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। युवक की पहचान आशीष बागती के रूप में हुई है, जो कोविड-19 लॉकडाउन के दौर से अपने घर से लापता था।

डिगबोई चारियाली बाजार के पिंकू देबनाथ की तत्परता के चलते युवक की पहचान और उसके मूल पते की जानकारी मिल सकी। इसके बाद पूरे मामले की सूचना संबंधित पुलिस को दी गई।

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर थाने की पुलिस से संपर्क स्थापित करने के उपरांत डिगबोई पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से आशीष को उसके पिता को सौंप दिया गया। छह साल बाद अपने बेटे को पास पाकर पिता माधव बागती भावुक हो उठे।

इस मानवीय पहल के लिए डिगबोई पुलिस, स्थानीय नागरिकों और वीडीपी (VDP) सदस्यों के प्रयासों की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles