होजाई रवींद्रनाथ ठाकुर विश्वविद्यालय के कुलपति मानवेंद्र दत्त चौधरी का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें कुलपति पद के स्थान पर अब सीनियर प्रोफेसर के रूप में असम विश्वविद्यालय, सिलचर भेजा गया है।
आज मानवेंद्र दत्त चौधरी ने होजाई रवींद्रनाथ ठाकुर विश्वविद्यालय के कुलपति पद से औपचारिक रूप से विदाई ली। विदाई से पूर्व उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने अनुभव और भावनाएं साझा कीं। इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि मीडिया में जो कुछ दिखाया जा रहा है, वह सच्चाई नहीं है।
मीडिया से संवाद के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल, सहकर्मियों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग को याद किया। खासकर होजाई के लोगों के प्रति उन्होंने अपना आभार जताया और इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए।



