Saturday, November 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

होजाई में रास महोत्सव की धूम, सिल्वर जुबली पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

होजाई जिले में इन दिनों आगामी रास महोत्सव को लेकर चारों ओर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। इसी उत्साह के बीच उत्सव की वर्षगांठ के आनंद से होजाई का शिलिगुड़ी बस्ती इलाका पूरी तरह भक्तिमय और गुंजायमान हो उठा है।

महोत्सव के सिल्वर जुबली (रजत जयंती) समारोह के उपलक्ष्य में आज शिलिगुड़ी बस्ती स्थित श्री श्री वृद्ध प्रभु के आश्रम से एक भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक व सांस्कृतिक यात्रा ने पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना दिया।

इस पदयात्रा की सबसे बड़ी विशेषता सामाजिक समरसता रही, जिसमें जाति, धर्म और वर्ण के सभी भेदभावों को भुलाकर स्थानीय लोगों ने एक साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार, यह पवित्र रास महोत्सव आगामी 24 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर तक पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles