Saturday, November 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डूमडुमा में असम चाय जनजाति छात्र संघ (आट्सा) का जोरदार प्रदर्शन, चाय श्रमिकों के लिए भूमि पट्टे और मजदूरी बढ़ाने की मांग

असम के तिनसुकिया जिले की प्रमुख चाय नगरी के रूप में विख्यात डूमडुमा में चाय श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर असम चाय जनजाति छात्र संघ (आट्सा) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आट्सा की डूमडुमा शाखा समिति के तत्वावधान में रूपई स्थित उप-जिला आयुक्त कार्यालय के समक्ष यह तीन घंटे का धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस प्रदर्शन के दौरान चाय श्रमिकों को भूमि पट्टा प्रदान करने, चाय जनजाति समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने और चाय श्रमिकों की दैनिक मजदूरी में वृद्धि करने की पुरजोर मांग उठाई गई। डूमडुमा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए चाय जनजाति समुदाय के सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सरकार विरोधी नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन स्थल से ही आट्सा ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन राज्य के मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए डूमडुमा उप-जिला आयुक्त के माध्यम से प्रेषित किया। इस दौरान आट्सा का नेतृत्व कर रहे नेताओं ने चाय जनजाति के कल्याण से जुड़े मामलों को लेकर तीखा रुख अपनाया।

खास तौर पर आट्सा की तिनसुकिया जिला समिति के अध्यक्ष जगत नायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते चाय जनजाति के विकास के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे और कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान एक बाइट भी रिकॉर्ड किया गया, जिसमें स्थानीय आट्सा नेता ने सरकार और प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles