Wednesday, August 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शिवसागर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया अनुसूचित जाति छात्र संघ, तिनसुकिया; राहत सामग्री के साथ लगाया चिकित्सा शिविर

असम के शिवसागर जिले में बाढ़ की चपेट में आए बेबस लोगों की मदद के लिए अनुसूचित जाति छात्र संघ (तिनसुकिया जिला समिति) ने एक सराहनीय और मानवीय पहल की है। संगठन के जिला अध्यक्ष प्रणव दास के नेतृत्व व देखरेख में बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़े पैमाने पर राहत सामग्री का वितरण किया गया और साथ ही एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुसूचित जाति छात्र संघ की एक विशेष टीम शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची। टीम के सदस्यों ने बेघर और संकटग्रस्त ग्रामीणों के बीच आवश्यक खाद्य एवं दैनिक उपयोग की राहत सामग्री बांटी तथा बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराईं।

प्राकृतिक आपदा के इस कठिन समय में अनुसूचित जाति छात्र संघ, तिनसुकिया जिला समिति द्वारा दी गई इस समयानुसार सहायता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों और प्रशासन द्वारा व्यापक सराहना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles