डिगबोई के नन्हे खिलाड़ी एरिक पलाश दत्ता ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 24 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मिनी डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए एरिक पलाश का चयन हुआ है।
हाल ही में संपन्न राज्य स्तरीय अंडर-9 बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर एरिक के साथ त्रिनयन बरफुकन और देवांग सैकिया भी राष्ट्रीय स्तर के लिए चुने गए हैं। इस उपलब्धि से उत्साहित डिगबोई बैडमिंटन अकादमी की ओर से तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
एरिक पलाश दत्ता को डिगबोई कॉलेज के प्राध्यापक मुकुल बुढ़ागोहाईं, वरिष्ठ समाजसेवी नितुल नाथ, रूबुल गोगोई, युवा व्यवसायी धनंजय डेका समेत कई खेल प्रेमियों ने बधाई दी है। डिगबोई के चिकित्सक दंपत्ति—सर्जन डॉ. पलाश दत्ता और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा सैकिया—की एकमात्र संतान एरिक पलाश डिगबोई कार्मेल स्कूल की चौथी कक्षा के छात्र हैं।
डिगबोई के नन्हे खिलाड़ी एरिक पलाश के राष्ट्रीय सफर के लिए असम दृष्टि (Assam Drishti) की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।



