काजीरंगा में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना के बाद राज्यभर में प्रशासनिक सख्ती और जागरूकता बढ़ा दी गई है。इसी क्रम में आज होजाई जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से एक बड़ा संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसके तहत पुलिस ने बिना हेलमेट के चल रही 50 से 60 बाइकों को जब्त कर लिया。
यह अभियान जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ परिवहन विभाग के डी.टी.ओ., एम.वी.आई. और एनफोर्समेंट अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति में होजाई की मुख्य सड़कों पर चलाया गया。इस दौरान वाणिज्यिक वाहनों में स्पीड लिमिट डिवाइस (SLD), बैठने की निर्धारित क्षमता, हेलमेट और अन्य यातायात नियमों की बेहद कड़ाई से जांच की गई。
काजीरंगा दुर्घटना के बाद प्रशासन ने किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतते हुए सीधे सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया है。विशेष रूप से वाणिज्यिक वाहनों और ई-रिक्शा में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और परिवहन विभाग का यह एनफोर्समेंट अभियान सख्त कर दिया गया है。
प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत तत्काल और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी。



