Friday, August 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

होजाई में रेलवे ट्रैक के पास गंभीर रूप से घायल और बेसुध मिला युवक, जांच में जुटी पुलिस

असम के होजाई में एफ.सी.आई. (FCI) रोड के पीछे स्थित रेलवे ट्रैक के पास एक युवक बेसुध अवस्था में मिला है। युवक के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान सुमित राय के रूप में हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुमित बीती रात से ही वहां अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है, वहीं उसका हाथ टूटने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है या उस पर किसी असामाजिक तत्व ने हमला किया है।

घटना की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दी गई। इसके बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर युवक को सुरक्षित बचाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles