Saturday, November 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सु प्रभात आईटीआई और लेबरनेट फाउंडेशन द्वारा डुमडुमा में भव्य रोजगार मेले का आयोजन

असम के तिनसुकिया जिले के अंतर्गत डुमडुमा अंचल के बड़हापजान स्थित सु प्रभात आईटीआई (ITI) और लेबरनेट लाइवलीहुड फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलना और उन्हें कुशल बनाना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ डुमडुमा की सम-जिला आयुक्त नुजहत नसरीन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सम-जिला आयुक्त नसरीन ने अपने मुख्य संबोधन में युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों और कौशल विकास के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। इसके पश्चात, सु प्रभात आईटीआई के प्रिंसिपल टोमी जोसेफ ने आए हुए अतिथियों का स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लेबरनेट लाइवलीहुड फाउंडेशन की उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डिप्टी सीईओ) स्मिता सरकार, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) डुमडुमा के मानव संसाधन प्रमुख देबोजित शर्मा तथा सरकारी आईटीआई तिनसुकिया के प्रिंसिपल राजू गोपाल ने भी भाग लिया और अपने बहुमूल्य विचार साझा किए।

आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मेले में लगभग 550 युवाओं ने अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराया है। असम समेत अन्य राज्यों से पहुंची करीब 90 से अधिक कंपनियां इस मेले के माध्यम से युवाओं का साक्षात्कार ले रही हैं। इनमें से कई कंपनियां योग्य और दक्ष युवाओं के लिए वर्चुअल इंटरव्यू के जरिए भी चयन प्रक्रिया पूरी कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles