यातायात आवाजाही को नियंत्रित करने के उद्देश्य से डिगबोई उप-जिला पुलिस प्रशासन ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान जारी रखा है।
डिगबोई क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। इसके साथ ही टिंगराई, पावई और एओडी स्कूल के समीप ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया गया।
डिगबोई के उप-जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु गोहाई के नेतृत्व और पुलिस थाने के ओसी प्रांजल चेतिया के सहयोग से चलाए गए इस अभियान के दौरान नियम उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से पूरे असम में जारी पुलिस के इस नियमित जांच अभियान के तहत बिना दस्तावेज और लाइसेंस के वाहन चलाने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।



