महापर्व छठ पूजा के अवसर पर आज डूमडूमा के चौधरी मार्केट युवा व्यवसायी एवं समाज सेवक संतोष साह के सौजन्य से छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया।
इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छठव्रती और धर्मप्रेमी जनता उपस्थित रही। पूजन सामग्री वितरण के इस कदम के माध्यम से छठ पर्व के प्रति अटूट आस्था और भक्ति के साथ-साथ सामाजिक सहयोग एवं सद्भाव का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने आयोजक के इस सराहनीय प्रयास की भरपूर सराहना की।



