Saturday, November 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

काकपथार में चाय श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर आटसा का दो घंटे का धरना-प्रदर्शन

अखिल असम चाय जनजाति छात्र संघ (आटसा), काकपथार उपशाखा समिति के नेतृत्व में आज कुमचांग चाय बागान के विभिन्न कारखानों के सामने दो घंटे का जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य चाय श्रमिकों की लंबे समय से लंबित विभिन्न समस्याओं का समाधान कराना था।

विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से चाय श्रमिकों की दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 551 रुपये करने, चाय बागान क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों का विकास करने तथा वहां बुनियादी सुविधाओं में सुधार लाने की मांग की गई। इसके अलावा, चाय बागानों की भूमि का पट्टा प्रदान किए जाने की भी पुरजोर मांग उठाई गई।

संगठन के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन और प्रबंधन ने जल्द ही इन सभी मांगों को पूरा नहीं किया, तो वे अपने आंदोलन को और अधिक तेज करेंगे। इस दौरान उन्होंने श्रम कल्याण मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भी आंदोलन को बड़े पैमाने पर शुरू करने की चेतावनी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles