Saturday, November 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

होजाई में काली मंदिर के पास प्रतिबंधित मांस बरामद, स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद तनावपूर्ण स्थिति

असम के होजाई जिले के विष्णु पल्ली इलाके में स्थित एक काली मंदिर के पास प्रतिबंधित मांस बरामद किए जाने का मामला सामने आया है। धार्मिक स्थल के पास इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री मिलने के बाद से स्थानीय लोगों में तीव्र आक्रोश फैल गया है, और पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

मंदिर के पास प्रतिबंधित मांस मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई, जिसके तुरंत बाद घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए होजाई थाने से पुलिस बल की एक बड़ी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) जितेन्द्र तिवारी स्थिति को नियंत्रित करने तथा लोगों को शांत कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और हर स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles