Tuesday, August 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

लंका में फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, खुद को बताता था बीएएमएस; कोलकाता का रहने वाला है आरोपी

असम के होजाई जिले से पुलिस ने एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। लंका पुलिस थाने की टीम ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे प्रैक्टिस कर रहे आरोपी को धर दबोचा। आरोपी की पहचान डॉ. प्रिंस विश्वास (बी.ए, एम.एस) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोलकाता का निवासी बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पिछले कुछ समय से लंका के वार्ड नंबर 6 स्थित “अर्श हेल्थ क्लिनिक” चला रहा था। वह खुद को विशेषज्ञ बताकर क्लिनिक में बवासीर (पाइल्स) के मरीजों का इलाज कर रहा था। स्थानीय स्तर पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की।

लंका पुलिस ने केस नंबर 193/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर उसके क्लिनिक पहुंची और गहन छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चेंबर से कई संदिग्ध और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कब से इस अवैध धंधे में शामिल था और क्या उसके साथ कोई अन्य गिरोह भी काम कर रहा था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles