Wednesday, July 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

होजाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की नशीली दवाओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

असम के होजाई जिले से एक बड़ी सफलता की खबर आ रही है, जहां पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं की खेप बरामद की है। नगांव-लम्डिंग को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित उदाली तिनआली इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए एक विशेष अभियान में पुलिस ने रविवार रात एक ट्रक से लगभग 10 हजार नशायुक्त टैबलेट्स जब्त कीं।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाहरिघाट के सिंघीमारी निवासी अब्दुल रहीम के रूप में हुई है। होजाई जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) वी. वी. राकेश रेड्डी ने आज एक प्रेस वार्ता में इस महत्वपूर्ण कामयाबी की आधिकारिक जानकारी साझा की।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब्त की गई इन नशीली गोलियों का अनुमानित बाजार मूल्य 1 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि इन प्रतिबंधित दवाओं को मणिपुर से होजाई के रास्ते अरुणाचल प्रदेश ले जाने की योजना थी, जिसे पुलिस की सतर्कता ने नाकाम कर दिया।

इस अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस अब इसके मुख्य सरगना और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की तलाश में जुट गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पूरी घटना के संबंध में पुलिस की गहन जांच लगातार जारी है और जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles