Wednesday, July 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डूमडूमा बाईपास पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रकों से 74 मवेशी जब्त, जांच शुरू

असम के तिनसुकिया जिले के डूमडूमा बाईपास पर पुलिस ने रात के समय एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मवेशियों (गायों) से लदे दो ट्रकों को जब्त किया है। पुलिस ने दोनों ट्रकों से कुल 74 मवेशी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को डूमडूमा और माकूम पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान अंजाम दिया गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब्त किए गए ट्रकों के पंजीकरण नंबर क्रमश: AS 23 DC 6368 और AS 01 SC 2586 हैं। ये मवेशी डूमडूमा के 8 नंबर क्षेत्र से तिनसुकिया की ओर ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि पुलिस को पिछले काफी समय से यह खुफिया सूचना मिल रही थी कि एक शातिर गिरोह डूमडूमा के 8 नंबर इलाके से लगातार अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी में लिप्त है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए बीती रात जाल बिछाया और इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles