Saturday, November 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डुमडुमा में असम चाय मजदूर संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित, श्रमिकों के मुद्दों पर चर्चा

चाय नगरी डुमडुमा के टीसीटी गेस्ट हाउस में असम चाय मजदूर संघ (एसीएमएस) की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम संघ के अध्यक्ष पवन सिंह घाटोवार ने ध्वजारोहण कर बैठक के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इसके पश्चात स्मृति तर्पण किया गया और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने दिवंगत विशिष्ट व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में असम के विभिन्न हिस्सों से आए संघ के सदस्यों, पदाधिकारियों और चाबुआ के पूर्व विधायक राजू साहू ने भाग लिया। बैठक के दौरान चाय बागान श्रमिकों की वर्तमान समस्याओं, अधिकारों और भविष्य के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

उपस्थित सदस्यों ने बताया कि इस बैठक में चाय श्रमिकों के हित और कल्याण को ध्यान में रखते हुए आगामी दिनों के लिए कई अहम निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघ की भावी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles