तिनसुकिया जिले के फिलोबारी में आज अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिक डॉ. रुबुल माउत ने स्कूली छात्र-छात्राओं और किशोरों के साथ एक विशेष ‘अंतरंग आलाप’ (संवाद) कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह प्रेरणादायी कार्यक्रम पीएम श्री फिलोबारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन तिनसुकिया जिला ‘मोइना पारिजात’ की पहल पर, पीएम श्री फिलोबारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के सहयोग तथा फिलोबारी मोइना पारिजात के आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और किशोरों ने डॉ. माउत के साथ सीधा संवाद स्थापित किया।
इस विशेष संवाद सत्र में तिनसुकिया जिले के विभिन्न स्कूलों से आए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रुबुल माउत ने मीडिया से भी बातचीत की और बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए।



