Saturday, November 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डिराक समन्वय कप-2026: रोमांचक फाइनल में डिब्रूगढ़ एफसी को 4-2 से हराकर काकोपथार एफसी बनी चैंपियन

तिनसुकिया जिले के 1 नंबर सरुडिराक सार्वजनिक खेल मैदान में आयोजित चौथे वार्षिक राजकुमार लंकेश्वर गोहाईं स्मृति डिराक समन्वय कप-2026 प्राइज मनी फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। खिताबी भिड़ंत में काकोपथार एफसी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।

17 नवंबर की शाम 6 बजे खेले गए इस निर्णायक मुकाबले में काकोपथार एफसी और डिब्रूगढ़ एफसी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः काकोपथार एफसी ने डिब्रूगढ़ एफसी को 4-2 गोल के अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

उल्लेखनीय है कि 5 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक चली इस प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन अखिल असम मटक युवा-छात्र परिषद की तिनसुकिया जिला समिति के तत्वावधान में किया गया था। टूर्नामेंट का सफल संचालन तिनसुकिया जिला खेल संघ की देखरेख तथा डिराक, काकोपथार और धला-सैखोवा आंचलिक समितियों के सक्रिय सहयोग से संपन्न हुआ।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं में खेल भावना और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना था। फाइनल मुकाबले का आनंद लेने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles