Saturday, November 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

होजाई के राइकता इलाके में जंगली हाथी का आतंक, दिनदहाड़े आबादी के बीच घुसने से मची अफरातफरी

  • असम के होजाई जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में आज सुबह जिले के राइकता इलाके में एक जंगली हाथी के अचानक आबादी वाले क्षेत्र में घुस आने से लोगों के बीच भारी दहशत फैल गई। दिन के वक्त रिहायशी इलाके में हाथी की मौजूदगी से स्थानीय लोग सहम गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथी ने आवासीय क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उसने लोगों के घरों के पास बने बगीचों और पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया तथा लोगों पर हमले का प्रयास भी किया, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग सतर्क हो गए और सूझबूझ का परिचय देते हुए भारी मशक्कत शुरू की। स्थानीय नागरिकों के लंबे प्रयासों और सामूहिक सहयोग के बाद आखिरकार हाथी को सुरक्षित तरीके से वापस जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता मिली, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles