Sunday, October 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

लेखापानी में ड्रग्स तस्करी के आरोप में गांव के मुखिया समेत दो तस्कर गिरफ्तार

असम के माघेरिटा उप-जिला के अंतर्गत आने वाले बिचागांव में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। ऑल असम गोरखा स्टूडेंट्स यूनियन (आगचु/AGSU) की तिरप जागुन क्षेत्रीय समिति की सक्रियता और सतर्कता के बाद पुलिस ने मौके से ड्रग्स के साथ दो त्यों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आगचु के सदस्यों को मुखबिर से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद जब संगठन के कार्यकर्ताओं ने हासक गांव के गांवबुढ़ा (मुखिया) और उनके एक अन्य सहयोगी को मोटरसाइकिल से बिचागांव की ओर आते देखा, तो उन्हें रुकने का इशारा किया। हालांकि, पुलिस से बचने के लिए दोनों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क छात्रों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत दबोच लिया।

घटना की सूचना मिलते ही लेखापानी पुलिस और असम राइफल्स की 20वीं बटालियन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा बलों और पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में संदिग्ध प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त की और दोनों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पूछताछ के लिए उन्हें सीधे लेखापानी थाने ले जाया गया।

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान हासक गांव के गांवबुढ़ा (मुखिया) लाथई सिंगफू और उनके सहयोगी जॉयनाथ चेटिया के रूप में हुई है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध नशे के कारोबार के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles