Wednesday, August 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

तिनसुकिया के डूमडूमा चाय बागान में दो दर्दनाक हादसे: सांप के काटने से बच्ची और करंट लगने से महिला की मौत

असम के तिनसुकिया जिले के डूमडूमा स्थित सामडांग चाय बागान में एक ही दिन में दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पहली घटना में जहरीले सांप के डसने से एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में करंट की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय महिला की जान चली गई।

सांप के काटने से जान गंवाने वाली 10 साल की मासूम बच्ची की पहचान सामडांग चाय बागान के 1 नंबर पानीखोवा निवासी तारा भूमिज के रूप में की गई है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं दूसरी ओर, विद्युत स्पर्शाघात (करंट लगने) का शिकार हुई 28 वर्षीय महिला की पहचान इसी चाय बागान के ईंटाभाटा लाइन निवासी बसंती कांदो के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही डूमडूमा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है और मौतों के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles