Wednesday, August 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डूमडूमा क्रिकेट अकादमी का 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 96 युवा खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

डूमडूमा टाउन खेल मैदान में डूमडूमा क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। गत 1 जुलाई से शुरू हुए इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में कुल 96 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लेकर क्रिकेट की बारीकियां सीखीं।

इस शिविर में खिलाड़ियों को असम टीम के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजीव राजवंशी तथा गोवा के फिटनेस कोच सुजीत राणे ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके साथ सहायक प्रशिक्षक के रूप में पूर्व रणजी खिलाड़ी द्वीपेन महंता, मृदुल डेका और जेरिन गोगोई ने अपनी सेवाएं दीं।

आज आयोजित समापन समारोह में स्वागत भाषण प्रशिक्षण शिविर स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रणबज्योति डेका ने दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक रूपेश गोवाला ने डूमडूमा क्रिकेट अकादमी के प्रयासों की सराहना की और सभी युवा खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, वरिष्ठ पत्रकार अभिजीत खाटनियार ने भी अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विशिष्ट सांस्कृतिक कर्मी नयन डेका द्वारा संचालित इस समारोह में डूमडूमा नगरपालिका की अध्यक्ष कांता भट्टाचार्य, डूमडूमा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशनलाल पारीक, पीएमश्री हुणलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद अलीप खान, डूमडूमा बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता बरकाकती, वरिष्ठ खेल आयोजक ललित गोगोई, डूमडूमा ट्रेडर्स एसोसिएशन के सचिव हामिद खान तथा पत्रकार सुजीत देब और सुरजीत चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में डूमडूमा क्रिकेट अकादमी की ओर से सभी प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles