Friday, April 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

विधायक सुरेन फुकन ने निजी खर्च पर कराई जर्जर सड़कों की मरम्मत, राहगीरों को मिली राहत

डिगबोई निर्वाचन क्षेत्र के विधायक सुरेन फुकन ने जनहित में एक सराहनीय पहल करते हुए अपने निजी खर्च से जर्जर सड़कों की मरम्मत का कार्य जारी रखा है। इसी क्रम में आज उन्होंने गोलाई क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने जानलेवा गड्ढों को पत्थर और निर्माण सामग्री डलवाकर ठीक करवाया।

हालांकि, इस मार्ग की स्थायी मरम्मत का उत्तरदायित्व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का है, लेकिन सड़क की वर्तमान बदहाली को देखते हुए विधायक फुकन ने यह कदम उठाया है। उन्होंने सड़क पर बने विशाल गड्ढों को भरवाकर जनता को अस्थायी रूप से बड़ी राहत प्रदान की है, ताकि आवागमन में कोई बड़ी दुर्घटना न हो।

गौरतलब है कि इन दिनों असम में ‘रंगाली बिहू’ के उत्सव का उल्लास छाया हुआ है। बिहू के आनंद और व्यस्तता के बावजूद जनता की असुविधा को प्राथमिकता देते हुए विधायक का सड़क मरम्मत कार्य में जुटे रहना चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक सुरेन फुकन के इस जन-हितैषी कार्य की स्थानीय जागरूक नागरिकों और राहगीरों ने जमकर प्रशंसा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles