Thursday, April 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डिगबोई में भाजपा उम्मीदवार सुरेन फुकन का धुआंधार प्रचार, चाय बागानों में उमड़ा जनसैलाब

असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डिगबोई निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुरेन फुकन अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में आक्रामक रूप से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। फुकन की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे प्रतिदिन लगभग 20 चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं, जिससे विरोधियों के बीच हलचल मची हुई है।

इसी क्रम में सुरेन फुकन ने पावै (Powai) चाय बागान क्षेत्र में चार महत्वपूर्ण चुनावी सभाओं में शिरकत की। इन सभाओं में हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों और चाय श्रमिकों ने भाग लेकर उम्मीदवार को अपना खुला समर्थन दिया। गौरतलब है कि सुरेन फुकन की विभिन्न समुदायों, विशेषकर चाय जनजाति के बीच गहरी पैठ और लोकप्रियता देखी जा रही है।

प्रचार के दौरान पावै चाय बागान में एक भावुक दृश्य देखने को मिला जब भारी संख्या में चाय श्रमिक स्वतः स्फूर्त होकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार से मिलने पहुंचे। इस मौके पर सुरेन फुकन ने स्थानीय परंपरा का सम्मान करते हुए श्रमिकों के साथ पारंपरिक ‘झूमर’ नृत्य भी किया। उनके इस सरल व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

प्रचार अभियान के दौरान सुरेन फुकन के साथ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश दास और भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चाय बागान क्षेत्रों में मिल रहा यह भारी समर्थन चुनाव परिणामों में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles