Monday, March 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

असम चुनाव: धींग विधानसभा में अल्पसंख्यक मतदाताओं का ‘यू-टर्न’, 5,000 कांग्रेस और AIUDF कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

धींग (असम), असम दृष्टि ब्यूरो : असम में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलने लगे हैं। धींग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आधार काफी मजबूत होता दिख रहा है। यहां के ‘चर’ (नदी तटीय क्षेत्रों) में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने इस बार भाजपा की ओर अपना झुकाव स्पष्ट कर दिया है।

बीती रात धींग निर्वाचन क्षेत्र के डूमडूमीया मंडल के अंतर्गत बरैचाकी चर में आयोजित एक चुनावी जनसभा के दौरान जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस सभा में अल्पसंख्यक समुदाय के हजारों लोगों ने ‘भाजपा जिंदाबाद’, ‘हिमंत विश्व शर्मा जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लगभग 5,000 कार्यकर्ताओं ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा की टिकट के दावेदार खादिमुल इस्लाम के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार किया गया। नव-नियुक्त सदस्यों का आरोप है कि कांग्रेस और एआईयूडीएफ (AIUDF) ने अल्पसंख्यक समाज के साथ केवल विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को ‘डी-वोटर’ (D-Voter) बनाया, उन्हें डिटेंशन कैंप का उपहार दिया और भूमि पट्टा देने के नाम पर केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया।

सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय नेताओं ने कहा कि एआईयूडीएफ के विधायक को चुनने से धींग का कोई विकास नहीं हुआ, बल्कि केवल विधायक का ही निजी विकास हुआ है। जनता का मानना है कि अब उन्हें किसी ‘वेंचर विधायक’ की जरूरत नहीं है, बल्कि वे सरकार के पक्ष वाला विधायक चाहते हैं ताकि क्षेत्र में वास्तविक विकास हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles