आगामी 30 नवंबर को होने वाले सोनोवाल कछारी स्वायत्तशासी परिषद के चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। कुछ ही देर में चुनाव प्रचार थम जाएगा। परिषद के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के साथ-साथ काकपथार के 4 नंबर डिराक सोमनी परिषद निर्वाचन क्षेत्र में भी प्रत्याशियों ने अंतिम चरण में पूरी ताकत झोंक दी है।
प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशी प्रशांत बाउलारी के समर्थन में एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। युवा नेता और सक्रिय समाजसेवी प्रशांत बाउलारी के समर्थन में क्षेत्र के सभी वर्गों के मतदाता स्वेच्छा से इस रैली और जनसंपर्क में शामिल हुए।
युवा प्रत्याशी प्रशांत बाउलारी ने बताया कि चुने जाने पर जनजातीय समुदाय के युवक-युवतियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण, युवाओं को रोजगार के अवसर और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र में सड़कों, नामघरों, विद्यालयों और सामाजिक संस्थानों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रशांत बाउलारी ने सभी विकास कार्यों का सार्वजनिक लेखा-जोखा जनता के सामने प्रस्तुत करने का वादा करते हुए चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की।



