Thursday, April 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा उम्मीदवार रूपेश ग्वाला का भव्य रोड शो, नामांकन के बाद हुआ जोरदार स्वागत

भाजपा के डूमडूमा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार रूपेश ग्वाला ने आज तिनसुकिया में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब वह डूमडूमा पहुंचे, तो वहां उनका भव्य और अभूतपूर्व स्वागत किया गया। उनके समर्थन में सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लगभग 15 हजार से अधिक लोगों ने डूमडूमा में रूपेश ग्वाला का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘जनसमुद्र’ में तब्दील नजर आया। डूमडूमा नगर खेल मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए ग्वाला ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

भारी भीड़ और लोगों के उत्साह को देखकर रूपेश ग्वाला भावुक नजर आए। उन्होंने इस स्वागत को ‘अभूतपूर्व’ बताते हुए कहा कि यह जनता का उनके प्रति अटूट प्रेम और विश्वास है। उन्होंने कहा कि लोगों ने दिल से उन्हें जो सम्मान दिया है, वह उनके लिए प्रेरणादायक है।

मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान भाजपा उम्मीदवार ने अपनी जीत का भरोसा जताया। खास बात यह रही कि उन्होंने राजनीतिक शिष्टाचार निभाते हुए विपक्षी उम्मीदवार को भी अपनी शुभकामनाएं दीं। इस रोड शो ने क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी को काफी तेज कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles