Thursday, April 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मार्घेरिटा में राइजोर दल का शक्ति प्रदर्शन, राहुल छेत्री ने भारी समर्थकों के साथ भरा नामांकन

असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन मार्घेरिटा निर्वाचन क्षेत्र में भारी राजनीतिक गहमागहमी देखी गई। राइजोर दल के उम्मीदवार राहुल छेत्री ने औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, राइजोर दल ने क्षेत्र में अपनी पकड़ दिखाने के लिए एक विशाल जनसभा और रैली का आयोजन किया।

देर शाम पॉवे रेल गेट से लेकर लिडू तक एक विशाल चुनावी रैली निकाली गई। इस पदयात्रा में राइजोर दल के सैकड़ों उत्साहित समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पूरे माहौल को चुनावी रंग में सराबोर कर दिया। सड़कों पर उमड़ी यह भीड़ मार्घेरिटा में राइजोर दल के बढ़ते प्रभाव को दर्शा रही थी।

मीडिया से बातचीत के दौरान उम्मीदवार राहुल छेत्री ने चुनाव में अपनी जीत का दावा पेश किया। उन्होंने कहा कि जनता का यह अपार समर्थन बदलाव का प्रतीक है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले इस तरह का शक्ति प्रदर्शन मार्घेरिटा निर्वाचन क्षेत्र में राइजोर दल की मजबूत स्थिति का संकेत दे रहा है।

जागुन से श्याम यादव की रिपोर्ट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles