Thursday, April 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डिगबोई में सीएम सरमा का चुनावी शंखनाद: बुढ़ीदिहिंग के लिए विशेष पैकेज और 2 लाख नौकरियों का वादा

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने आज डिगबोई निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार सुरेन फुकन के समर्थन में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नई सरकार के गठन के बाद बुढ़ीदिहिंग मौजा के सर्वांगीण विकास के लिए एक विशेष वित्तीय पैकेज प्रदान किया जाएगा।

खराब मौसम और भारी बारिश के बावजूद, मुख्यमंत्री को सुनने के लिए हजारों की संख्या में स्थानीय लोग जनसभा स्थल पर एकत्र हुए। जनसमूह के उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और जन कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं और छात्रों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने वादा किया कि नई सरकार बनने के बाद प्रदेश में 2 लाख अतिरिक्त सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। इसके साथ ही, उन्होंने छात्रों के शिक्षा का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन करने का भी आश्वासन दिया, ताकि आर्थिक तंगी किसी की पढ़ाई में बाधा न बने।

मुख्यमंत्री ने सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए मतदाताओं से विकास की गति को बनाए रखने के लिए भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles