8 मार्च को डिगबोई में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की यह यात्रा डिगबोई पावई से शुरू होकर डिगबोई शहर के बीचों-बीच से गुजरते हुए माकुम तक जाएगी। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है।
राज्यभर में चर्चा का विषय बनी इस जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर डिगबोई के विधायक सुरेन फुकन भी लगातार व्यस्त नजर आ रहे हैं। आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की निगरानी वे स्वयं कर रहे हैं।
विधायक सुरेन फुकन ने डिगबोई क्षेत्र के लोगों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग और समर्थन की अपील भी की है।



